Patna News: बिहार की जनता से सीख ले विपक्ष, कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली पर दिलीप जायसवाल का पलटवार

बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली पर तीखा हमला करते हुए कहा कि विपक्ष को बिहार की जनता से सीखना चाहिए, जिसने SIR प्रक्रिया को स्वीकार कर चुनाव में अपना फैसला दिया। उन्होंने बताया कि 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदाता सूची शुद्धिकरण का समर्थन किया। कानून व्यवस्था पर उन्होंने कहा कि गृह विभाग सुरक्षा तंत्र को मजबूत कर रहा है और बड़ी संख्या में नए अधिकारी पुलिस में शामिल हुए हैं।

Patna News: बिहार सरकार में मंत्री और भाजपा की राज्य इकाई के प्रमुख दिलीप जायसवाल ने कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली पर करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेताओं को बिहार की जनता से सीखना चाहिए, जिसने SIR प्रक्रिया का साथ देते हुए चुनाव में अपना फैसला दिया।

Dilip jaiswal on congress vote chor rally

विपक्ष भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा- दिलीप जायसवाल (स्क्रीनग्रैब: IANS)

"विपक्ष को बिहार की जनता से सीखना चाहिए"

दिलीप जायसवाल ने समाचार एजेंसी IANS से बातचीत में कहा, "देश में सबसे पहले बिहार में SIR प्रक्रिया की शुरुआत हुई, जिससे मतदाता सूची का शुद्धिकरण किया गया। बिहार के 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने SIR प्रक्रिया का साथ दिया। बिहार में SIR के बाद चुनाव हुए, जिसमें जनता ने खुलकर मतदान किया।" उन्होंने कहा, "विपक्षी दलों को बिहार के 7 करोड़ से अधिक मतदाताओं से सीखना चाहिए कि जब राज्य ने SIR को स्वीकार किया है और मतदाता सूची के शुद्धिकरण को सही माना है, तब ये लोग क्या कर रहे हैं? विपक्ष के इन नेताओं को जनता समझ रही है और पहचान रही है, इसीलिए विपक्षियों के हाशिए पर पहुंचने का समय आ चुका है।"

End of Feed