स्ट्रॉन्ग पहरे में कैद EVM, विपक्ष बना चौकीदार; एग्जिट पोल पर उठाए सवाल

मथुरा में विपक्ष ईवीएम की दिन रात रखवाली कर रहा है। इस सीट से कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा कि जब देश का चौकीदार ही चोर हो जाए, फिर कैसे भरोसा होगा। उन्होंने टीवी के एग्जिट पोल को भी गलत ठहराया है।

Mathura Lok Sabha seat: विपक्ष अक्सर ईवीएम को संदेह की निगाह से देखता रहा है। जिसके चलते मुथरा में विपक्ष ईवीएम पर पैनी नजर बनाए हुए है। यहां तिजोरी की तरह ईवीएम पर विपक्ष दिन रात पहरा दे रहा है। मथुरा से कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी मुकेश धनगर ने ईवीएम की सुरक्षा पर संदेह जताया है साथ ही टीवी चैनलों के एग्जिट पोल पर भी सवाल उठाया है और अपनी जीत को लेकर भी दावा किया है।

Opposition guards EVM

विपक्ष की पहरेदारी में EVM

स्ट्रॉन्ग रूम पर विपक्ष की कड़ी नजर

ईवीएम की रखवाली को लेकर मथुरा से कांग्रेस सपा गठबंधन प्रत्याशी मुकेश धनगर ने कहा कि जब देश का चौकीदार ही चोर हो जाए तो कैसे भरोसा होगा। जिसके कारण स्ट्रॉन्ग रूम पर विपक्ष कड़ी नजर रख रहा है। ईवीएम की पहरेदारी से कल विपक्ष को निजात मिल जाएगी। कल मथुरा समेत देश की तमाम लोकसभा सीटों पर मतगणना होगी। जिसके बाद चुनाव के नतीजे समाने आ जाएंगे।

End of Feed