वैष्णो देवी हादसे को 7 दिन पूरे, दर्शनार्थियों की यात्रा जल्द शुरु करने की मांग

वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर 26 अगस्त को हुई भीषण लैंडस्लाइड को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 40 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड ने यात्रा स्थगित कर दी थी।

जम्मू: वैष्णो देवी हादसे को एक हफ्ता, दर्शनार्थियों की यात्रा जल्द शुरु करने की मांगवैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर 26 अगस्त को हुई भीषण लैंडस्लाइड को आज सात दिन पूरे हो गए हैं। इस दिल दहला देने वाले हादसे में 40 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। घटना के तुरंत बाद श्राइन बोर्ड ने यात्रा स्थगित कर दी थी।

vaishno 2

वैष्णो देवी यात्रा एक हफ्ते से रुकी हुई है। (फोटो - टाइम्स नाउ नवभारत)

लैंडस्लाइड पुराने ट्रैक पर हुई थी और नया ट्रैक सुरक्षित माना जा रहा है। इसके बावजूद यात्रा अब तक शुरू नहीं हो पाई है, जिससे श्रद्धालुओं में निराशा का माहौल है। हजारों यात्री जो कटरा पहुंचे थे, वे इंतजार से थककर अपने घरों को लौट चुके हैं, जबकि सैकड़ों श्रद्धालु अब भी दर्शनी गेट पर यात्रा बहाली की आस लगाए बैठे हैं। इनमें दिल्ली, बिहार, हरियाणा और पंजाब से आए यात्री भी शामिल हैं।

End of Feed