गुजरात के डाकोर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत, कई घायल

गुजरात के खेड़ा जिले के नवी नगरी इलाके में पत्थरबाजी और घातक हथियारों से हमला किया गया। नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार को लेकर विवाद की आशंका की जताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति शांतिपूर्ण है।

गुजरात के खेड़ा जिले के डाकोर में नवरात्रि के दौरान दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना में सुल्तान शेख की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए। पुलिस के मुताबिक, विवाद के दौरान दोनों पक्षों के बीच पत्थरबाजी हुई और घातक हथियारों से हमला किया गया। मामले में कुल 16 आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जिनमें से 14 को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Violent Clash in Dakor

गुजरात के डाकोर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प

यह घटना डाकोर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले नवी नगरी इलाके में देर रात करीब 11 बजे हुई। सत्यम सोसायटी के पास स्थित इस इलाके में प्रधानमंत्री आवास योजना के मकानों में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग रहते हैं। पुलिस के अनुसार, पिछली नगरपालिका चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार की उम्मीदवारी को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद था।

End of Feed