केदारनाथ यात्रा मार्ग पर शॉर्टकट बना काल; खाई में गिरने से एक श्रद्धालु की मौत, दूसरा घायल

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग पर शॉर्टकट रास्ता अपनाना दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हो गया। खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हादसे के बाद प्रशासन ने सुरक्षित मार्ग अपनाने की सख्त अपील की है।

Kedarnath Trek Route Accident: केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। यात्रा के दौरान शॉर्टकट रास्ते का इस्तेमाल दो युवकों के लिए जानलेवा साबित हुआ। केदारनाथ पैदल मार्ग पर खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद एसडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया।

Kedarnath Trek Route Accident

एक यवुक हुआ गंभीर रूप से घायल

दोनों गहरी खाई में जा गिरे

रुद्रप्रयाग जिले के केदारनाथ पैदल मार्ग पर बुधवार दोपहर पोल संख्या 337 से 340 के मध्य दो युवक शॉर्टकट रास्ते से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और दोनों गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र ने तत्काल एसडीआरएफ, वाईएमएफ और पुलिस टीमों को मौके पर रवाना किया।

End of Feed