Deoghar News: देवघर में पुराना मकान धंसा, दो लोगों की मौत, मलबे में दबे लोगों के रेस्क्यू में जुटी NDRF

Deoghar News:देवघर में सीता होटल के पास स्थित एक पुराना मकान ढह गया। इस मकान के मलबे में 1 दर्जन लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची एनडीआरएफ की टीम लोगों को बाहर निकालने के रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

Deoghar News: झारखंड में देवघर के सीता होटल के समीप एक पुराने मकान के ढहने की खबर सामने आई है, जिसमें 10 से 12 लोग फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। मकान ढहने की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची। बता दें कि घटनास्थल गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद हैं और मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की प्रयास जारी है। मलबे में दबने के कारण दो लोगों की मौत हो गई है। अन्य लोगों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है।

Deoghar News

देवघर में पुराना मकान धंसा

सांसद निशिकांत दुबे ने बताया कि 8 से 10 साल पहले श्रावणी मेला में एक बड़ी घटना घटी थी, जिसके बाद से देवघर में एनडीआरएफ की टीम हमेशा तैनात रहती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है की रेस्क्यू ऑपरेशन जल्दी शुरू हो सका और जल्द से जल्द सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जाएगा।

End of Feed