Odisha में भी जमुई जैसी घटना, बीच सड़क कपल को रोक युवक से मारपीट, युवती से भी बदसलूकी

Odisha के ढेंकानाल में कपिलाश जाने वाली सड़क पर एक कपल को रोककर मारपीट और बदसलूकी का कथित वीडियो वायरल हो रहा है। जमुई की घटना के बाद अब इस घटना ने भीड़तंत्र के प्रति चिंता बढ़ा दी है।

बिहार के जमुई में एक लड़के के साथ बाइक पर जा रही नाबालिग के साथ शर्मनाक हरकत (Jamui Viral Video) की खबर के बाद अब ओडिशा से ऐसा ही मामला आया है। ओडिशा के ढेंकानाल जिले से परेशान करने वाली घटना सामने आया है। यहां एक युवा कपल के साथ दिन-दहाड़े कुछ लोगों ने मारपीट और बदसलूकी की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह ताजा घटना ढेंकानाल के पर्यटन स्थल कपिलाश को जोड़ेने वाली सड़क पर हुई है।

Odisha molestation

ओडिशा में एक कपल से जमुई जैसी हरकत

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक मोटरसाइकिल पर एक युवक और युवती हैं, जिन्हें भीड़ ने बीच सड़क रोका हुआ है। यह जोड़ा वहां से गुजर रहा था, तभी कुछ लोगों के एक समूह ने इन्हें कथित तौर पर रास्ते में रोक लिया। वीडियो में कुछ लोग बाइक चलाने वाले युवक के साथ मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। इसी दौरान कुछ युवकों पर युवती के साथ कथित तौर पर अभद्र व्यवहार करने का भी आरोप है।

End of Feed