नोटों की गड्डियां, सोने के पहाड़ और 49 प्लॉट...ओडिशा के इस इंजीनियर ने 7100 की सैलरी से बनाया करोड़ों का साम्राज्य

Odisha Vigilance Raid Corrupt Engineer: ओडिशा के कोरापुट जिले में सतर्कता ब्यूरो ने सहायक कार्यकारी अभियंता सत्यनारायण सेठी के 7 ठिकानों पर छापेमारी की है। विजिलेंस मामले की आगे जांच कर रही है।

Odisha Vigilance Raid Corrupt Engineer: ओडिशा के कोरापुट जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बहुत बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। ओडिशा सतर्कता ब्यूरो (विजिलेंस) ने शुक्रवार को एक सरकारी इंजीनियर (odisha vigilance raid) के ठिकानों पर छापेमारी की, जिसमें करोड़ों रुपये की बेहिसाब संपत्ति का खुलासा हुआ है। इस इंजीनियर के पास से 49 बेशकीमती जमीन के टुकड़े, दो आलीशान फार्महाउस, भारी मात्रा में सोने-चांदी के गहने और लाखों रुपये कैश बरामद (Corrupt Engineer 49 Plots 2 Farmhouses) हुए हैं।

Odisha Vigilance Raid

ओडिशा में 'कुबेर' निकला सरकारी इंजीनियर! (फोटो: X/@OdishaVigilance)

यह पूरी कार्रवाई कोटपाड़ ब्लॉक में तैनात सहायक कार्यकारी अभियंता (असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) सत्यनारायण सेठी के खिलाफ की गई है। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति जुटाने का गंभीर आरोप लगा है।

End of Feed