Ganjam violence : गांव में बम फेंककर फैलाई दहशत, फिर पुलिस को भी बनाया निशाना; गंजाम हिंसा में 13 गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर की दोपहर करीब 8 से 10 लोग मोटरसाइकिलों से कुकुडाखंडी बौरी साही पहुंचे थे। उनके पास तलवार समेत अन्य घातक हथियार थे। आरोप है कि समूह के सदस्यों ने वहां बम फेंके, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।

बरहामपुर : ओडिशा के गंजाम जिले में 14 सितंबर को एक गांव में हुई कथित भीड़ हिंसा के मामले में पुलिस ने 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में पांच महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने रविवार सुबह कुकुडाखंडी गांव में छापेमारी कर आरोपियों को पकड़ा। बेरहामपुर के एसपी अभिनव सोनकर ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ भीड़ हिंसा, अवैध तरीके से लोगों को बंधक बनाने, पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि भीड़ हिंसा में शामिल होने और पुलिस के काम में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ganjam violence

(सांकेतिक फोटो-Istock)

End of Feed