Odisha: 6 साल की बच्ची से हैवानियत पर एक्शन में पुलिस; आरोपी गिरफ्तार, POCSO एक्ट में केस दर्ज

Odisha Crime News: ओडिशा के मयूरभंज में 6 साल से कम उम्र की बच्ची से दरिंदगी के मामले में आरोपी गिरफ्तार हुआ है। उधर, एक अन्य मामले में 15 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल प्रिंसिपल को जेल भेजा गया।

Odisha News: ओडिशा के मयूरभंज जिले से एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां छह साल से कम उम्र की एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। राईरंगपुर के उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (SDPO) बीरेंद्र सेनापति ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बिसोई पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने तुरंत टीम बनाकर आरोपी को धर दबोचा।

odisha mayurbhanj arrest

आरोपी को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस

BNSS और POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज

मामले की जानकारी देते हुए SDPO बीरेंद्र सेनापति ने कहा कि बिसोई पुलिस स्टेशन में छह साल से कम उम्र की बच्ची से दुष्कर्म की घटना दर्ज हुई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस संबंध में बिसोई थाना में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और पॉक्सो (POCSO) एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

End of Feed