Delhi: द्वारका एक्सप्रेसवे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 20 मामलों दो साल से फरार गैंगस्टर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने द्वारका एक्सप्रेसवे के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए एक वांछित और कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दिल्ली और हरियाणा में करीब 20 संगीन अपराधों में शामिल होने का आरोप है और वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। यह गिरफ्तारी फरार गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

Delhi News: दिल्ली में द्वारका एक्सप्रेसवे के नजदीक पुलिस ने 35 वर्षीय एक कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो दिल्ली और हरियाणा में दर्ज करीब 20 आपराधिक मामलों में शामिल बताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरियाणा के रोहतक निवासी रविंद्र देसवाल उर्फ छोटा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह पिछले दो वर्षों से कानून की पकड़ से बाहर था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह अलग-अलग जगहों पर ठिकाने बदलता रहता था और टोल प्लाजा पर काम करते हुए पहचान छिपाने के लिए अपने परिचितों के नाम से मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था।

Notorious Gangster Arrested Near Dwarka Expressway in Delhi (Symbolic Photo)

दो साल बाद दिल्ली पुलिस की पकड़ में आया फरार गैंगस्टर (सांकेतिक फोटो)

ऑपरेशन कवच 12.0 के तहत हुई कार्रवाई

अधिकारियों ने बताया कि 24 जनवरी को द्वारका एक्सप्रेसवे स्थित टोल प्लाजा के पास कुछ देर तक पीछा करने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। यह कार्रवाई फरार गैंगस्टरों और उनके सहयोगियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन कवच 12.0’ के तहत की गई। पुलिस के मुताबिक, रविंद्र करीब दो साल पहले जमानत पर रिहा होने के बाद फरार हो गया था और कम से कम तीन मामलों में उसे भगोड़ा घोषित किया जा चुका था।

End of Feed