पुरानी जान-पहचान से विवाद और फिर आत्महत्या की कोशिश, नोएडा सेक्टर-22 में छत से कूदने के मामले में मकान मालिक दंपत्ति गिरफ्तार

नोएडा के सेक्टर-22 स्थित चौड़ा रघुनाथपुर गांव में हुई संदिग्ध घटना ने सनसनी फैला दी है, जहां एक युवक-युवती के छत से कूदने का मामला सामने आया। अब इस मामले में एक पति-पत्नी को गिरफ्तार किया गया है।

Noida News: अभी कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के नोएडा में सेक्टर-22 अंतर्गत चौड़ा रघुनाथपुर गांव में एक युवक-युवती के छत से छलांग लगाने का मामला सामने आया था। इस घटना में युवक की मौत हो गई थी जबकि युवती अब भी जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। अब इस मामले में पुलिस ने मकान मालिक और उसकी पत्नी को बुधवार सुबह गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Noida Sector 22 Rooftop Jump Case

नोएडा में छत से युवक-युवती के कूदने के मामले में पति-पत्नी गिरफ्तार (प्रतिकात्मक फोटो)

मकान की चौथी मंजिल से लगाई थी छलांग

थाना सेक्टर 24 के प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि गत सोमवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 22 में हनुमान मंदिर के पास एक मकान की चौथी मंजिल से पुनीत (26) तथा कुमारी विद्या दास (20) ने आत्महत्या करने की नीयत से छलांग लगा दी है। उन्होंने कहा कि पुलिस दोनों को गंभीर हालत में नोएडा के जिला अस्पताल ले गई, लेकिन चिकित्सकों ने पुनीत चौहान को मृत घोषित कर दिया, जबकि विद्या दास की हालत दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गंभीर बनी हुई है।

End of Feed