Noida News: कुछ ही देर की बारिश में डूबा नोएडा, सड़कें बनीं तालाब; अथॉरिटी की तैयारियों पर उठे सवाल

NCR ने प्रमुख शहर नोएडा में आज यानी मंगलवार 28 जुलाई को हुई तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दिल्ली-एनसीआर में आज यानी मंगलवार 28 जुलाई को झमाझम बारिश हुई। नोएडा में भी आज दोपहर हुई बारिश के चलते मौसम सुहावना हो गया। लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन कुछ ही देर हुई बारिश ने एक बार फिर शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोल दी।

Noida Rain waterlogging

नोएडा में थोड़ी सी बारिश में तालाब बनी सड़कें

बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव हो गया, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर पानी जमा होने से गाड़ियां भी उससे बचकर चलती दिखीं। कई स्थानों पर पानी इतना ज्यादा भर गया कि गाड़ियां बीच सड़क बंद हो गईं और लंबा जाम लग गया।

End of Feed