नोएडा श्रमिक आंदोलन: हिंसा फैलाने वाले आरोपियों पर लगा NSA; बैंक खाते में मिले 1 करोड़ के विदेशी फंड

नोएडा में श्रमिक आंदोलन के दौरान हिंसा और आगजनी करने वाले सत्यम वर्मा और आकृति पर NSA लगाया गया है। आरोपी के खाते में 1 करोड़ से अधिक का विदेशी फंड मिला है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Noida News: नोएडा पुलिस ने अप्रैल महीने में हुए हिंसक श्रमिक आंदोलन और आगजनी की घटनाओं के मुख्य आरोपियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया है। पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर ने इस मामले के दो मुख्य आरोपियों, सत्यम वर्मा और आकृति, के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच में खुलासा हुआ है कि इस हिंसा के पीछे न केवल स्थानीय उकसावा था, बल्कि बड़े पैमाने पर विदेशी फंडिंग के तार भी जुड़े हुए हैं।

noida protest NSA

श्रमिक हिंसा के आरोपियों पर NSA की गाज

विदेशी मुद्रा में आया करोड़ से अधिक का फंड

पुलिस की मीडिया सेल द्वारा जारी बयान के अनुसार, मुख्य आरोपी सत्यम वर्मा के निजी बैंक खाते की जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। जांच में पता चला कि सत्यम के खाते में विभिन्न देशों से डॉलर, पाउंड और यूरो के रूप में 1 करोड़ रुपयों से अधिक की राशि जमा की गई थी। आरोपी ने इस रकम को प्राप्त होते ही तुरंत अपने अन्य व्यक्तिगत बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया था। पुलिस अब इन ट्रांजैक्शन की बारीकी से स्क्रूटनी कर रही है ताकि फंडिंग के असल स्रोत और उद्देश्य का पता लगाया जा सके।

End of Feed