Elvish Yadav: यूट्यूबर एल्विश यादव को मिली जमानत, जल्द आएंगे जेल से बाहर

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 22, 2024, 06:05 PM IST

यूट्यूबर एल्विश यादव को शुक्रवार को कोर्ट ने जमानत दे दी। उन्हें रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति करने के आरोप मे गिरफ्तार किया गया था।

Noida News: गौतम बुद्ध नगर की एक अदालत ने विवादास्पद यूट्यूबर सिद्धार्थ यादव उर्फ एल्विश यादव को संदिग्ध मादक पदार्थ मामले में शुक्रवार को जमानत दे दी। रेव पार्टी में सांपों के जहर की आपूर्ति करने के आरोप मे गिरफ्तार किए गए बिग बॉस विजेता एवं जानेमाने यूट्यूबर एल्विश यादव और उसके दो साथियों ईश्वर और विनय को आज गौतम बुद्ध नगर अदालत ने जमानत दे दी। पुलिस ने एल्विश को बीते रविवार को उस समय गिरफ्तार किया था जब वह नोएडा के सेक्टर 29 में किसी से मिलने आया था।

Elvish Yadav

एल्विश याद।

एल्विश और उनके साथियों को मिली जमानत

वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश भाटी देवटा ने बताया कि एल्विश यादव, ईश्वर, विनय की जमानत पर आज अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जय हिंद कुमार सिंह की अदालत में सुनवाई हुई। उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने तीनों की तरफ से उनका पक्ष रखा।

End of Feed