Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में अभी हाल ही में वीडियो वायरल हुआ जिसमें घरेलू सहायिका को बाल्टी में पेशाब कर उसके पानी से पोछा लगाते हुए देखा गया था। अब ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें सोसाइटी के पास रेहड़ी वाले को नारियल पानी पर नाली के पानी का छिड़काव करते हुए देखा गया। अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, सोसाइटी के बाहर खड़ा दुकानदार नाली का पानी निकालता है और उसी से नारियल को साफ करने लगता है। इस कृत्य का किसी यूजर ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अब इस पर लोग तरह-तरह के कमेंट्स दे रहे हैं।
ग्रेटर नोएडा में रेहड़ी दुकानदार गिरफ्तार। (प्रतीकात्मक फोटो)
कहां का है वीडियो
वायरल हो रहे वीडियो में दिख रहे दुकानदार की पहचान कर ली गई है। इसका नाम समीर खान है और वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी राधा स्काई गार्डन के बाहर रेहड़ी लगाए हुए था। वहीं, पर उसने नाली से गंदा पानी निकाला और फिर उसके बाद नारियल साफ करने लगा। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोगों ने इसकी शिकायत राधा स्काई गार्डन सोसायटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड से की, जिसके बाद समीर को बिसरख थाना पुलिस ने हिरासत में लिया और दुकान को हटवाया।
सेहत से खिलवाड़
राधा स्काई गार्डन सोसायटी के निवासी एक बुजुर्ग ने बताया है कि, उन्होंने इस घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर हुई थी। सिक्योरिटी गार्ड्स ने बताया है कि, समीा खान करीब 15 दिन पूर्व राधा स्काई गार्डन सोसायटी के बाहर रेहड़ी लगाने के लिए आया था। इसका वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया है। बिसरख थाना प्रभारी अनिल राजपूत बताते हैं कि, राधा स्काई गार्डन सोसाइटी की घटना सामने आई है। आरोपी समीर को पकड़ लिया गया है।
