Unitech Builder Project : नोएडा में यूनिटेक बिल्डर की 6 सेक्टरों में स्थित करीब 10 परियोजनाओं में 6 हाजर फ्लैट और प्लॉट निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर नोएडा प्राधिकरण ने बिल्डर से बिना बकाए वसूले प्रोजेक्ट के संशोधित नक्शे पास कर दिये हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही इन परियोजनाओं में काम शुरू हो जाएगा। इससे उम्मीद जगी है कि जल्द ही लोगों को फ्लैट मिल सकेंगे।
यूनिटेक बिल्डर फ्लैट स्कीम
16 साल से लोग कर रहे थे इंतजार
जानकारी के मुताबिक, परियोजनाओं के करीब 8 से 9 साल हो गए काम को बंद हुए। बताया जा रहा है कि करीब 16 साल से लोग फ्लैट पाने का इंतजार कर रहे हैं। साल 2006-07 में यूनिटेक को नोएडा प्राधिकरण ने जमीन आवंटन की प्रक्रिया शुरू की थी। प्राधिकरण ने सेक्टर-96, 97, 98, 113 और 117 में विभिन्न परियोजनाओं के लिए जमीन का आवंटन किया था। लेकिन, आवंटन के कुछ साल बाद बिल्डर ने प्राधिकरण की कीमत देनी बंद कर दी। इससे बिल्डरों का बकाया बढ़ता गया।
यह भी पढे़ं - Delhi Metro फेज-4 का इतना हिस्सा अगस्त में खुलेगा, मैजेंटा लाइन की बढ़ी कनेक्टिविटी; 65 KM रूट पर होंगे इतने स्टेशन
सुप्रीम कोर्ट के हस्ताक्षेप से सुलझा मामला
लिहाजा, कुछ साल से बिल्डर और प्राधिकरण के बीच खींचतान जारी रही और मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया। लंबे समय से मामला विचाराधीन था। अब जाकर कोर्ट ने कुछ अहम बिंदुओं पर बिल्डर के पक्ष में फैसला सुनाया है। हालांकि, प्राधिकरण ने पुनर्विचार याचिका भी दाखिल की थी, जिसके पक्ष में फैसला नहीं आया। लिहाजा, नोएडा प्राधिकरण ने सुप्रीम कोर्ट का पालन करते हुए बिल्डर की परियोजनाओं के नक्शे पास करने शुरू कर दिए। अधिकारियों ने बताया कि बिल्डर ने लॉन्चिंग के वक्त ही नक्शे पास करा लिए थे, लेकिन ऐसे नक्शों की अवधि महज पांच साल होती है। ऐसे में बिल्डर को नए तरीके से नक्शे के लिए आवेदन की मंजूरी दी गई है।
इन सेक्टरों में हैं भूखंड
हिंदुस्तान की खबर के हवाले से प्राधिकरण ने जानकारी दी कि सेक्टर-96, 97, 98 में ग्रुप हाउसिंग के अलावा विलेज-1और 2 के नाम से भूखंड की स्कीन भी है। इन सेक्टर में प्रमुख तौर पर यूनिटेक गोल्फ एंड कंट्री क्लब, अंबर, बगगंडी आदि परियोजना में 897 फ्लैट और प्लॉट शामिल हैं। उधर, सेक्ट-113 में 6 ग्रुप हाउसिंग परियोजनाएं हैं, जिनमें 1621 फ्लैट हैं। सेक्टर-117 में अलग-अलग परियोजानओं में 3327 फ्लैट के निर्माण का प्रस्ताव है।
