नीचे ट्रेन, ऊपर प्लेन... जेवर एयरपोर्ट से जुड़ने जा रहे दो बड़े रेल मार्ग, इन इलाकों की चमकेगी किस्मत

Noida International Airport Jewar: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से देश के दो बड़े रेल मार्ग जुड़ेंगे। इसका रेलवे स्टेशन पूरी तरह से अंडरग्राउंड होगा। इससे देश के कोने-कोने तक बिना रुकावट माल की सप्लाई हो सकेगी।

Noida International Airport Jewar: नोएडा के जेवर में बन रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। अब जेवर एयरपोर्ट से देश के दो बड़े रेल मार्ग जुड़ेंगे। इससे पहले इसे मेट्रो, रैपिड रेल और अन्य सुविधाओं से कनेक्ट करने के लिए पहले से ही योजनाओं पर काम चल रहे हैं। ऐसे में एयरपोर्ट को रेल मार्ग से जोड़ना बड़ी बात है। यमुना प्राधिकरण की जेवर एयरपोर्ट और चांदहट स्टेशनों के बीच रेलवे लाइन बनाने और एयर कार्गो टर्मिनल बनाने की प्लानिंग की है।

Jewar airport

फाइल फोटो।

देश के दो रेल मार्ग जुड़ेंगे

इस नए टर्मिनल से दिल्ली-हावड़ा और दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग जुड़ेंगे। इसके साथ ही इसे दादरी में निर्माणाधीन मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब से भी जोड़ा जाएगा। इस रेल मार्ग से एयरपोर्ट आने वाले माल बिना रुकावट के देश के अलग-अलग हिस्सों में पहुंच सकेगा। बता दें कि जेवर एयरपोर्ट से पूरे दिल्ली एनसीआर को कनेक्ट करने पर काम किया जा रहा है। इसके तहत रैपिड रेल, मेट्रो, एनएच, एक्सप्रेस वे, पॉड टैक्सी, बस सुविधा समेत कई चीजों पर काम किया जा रहा है। इनमें से कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है।

End of Feed