नोएडा में थूक मिलाकर बेच रहे थे गन्ने का जूस, हंगामे के बाद दो आरोपी गिरफ्तार, ऐसे हुआ भंडाफोड़

घटना शनिवार शाम सेक्टर 121 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास स्थित जूस की एक दुकान पर हुई, जब स्थानीय निवासी सतीश भाटिया वहां जूस पीने गए थे। जानिए पूरा मामला।

Noida News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में थूक मिलाकर जूस बेचने का मामला सामने आया है जिसमें पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि नोएडा में दो लोगों को थूक मिलाकर जूस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने बताया कि घटना शनिवार शाम सेक्टर 121 में गढ़ी चौखंडी गांव के पास स्थित जूस की एक दुकान पर हुई, जब स्थानीय निवासी सतीश भाटिया वहां जूस पीने गए थे।

Noida police

जूस में थूक मिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

जमशेद और आलम गिरफ्तार

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि रविवार सुबह स्थानीय फेज 3 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई और बाद में दोनों आरोपियों-जमशेद (30) और सोनू उर्फ साहबे आलम को पुलिस हिरासत में ले लिया गया। प्रवक्ता ने बताया कि आरोपियों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 153ए(1)(बी) (सार्वजनिक शांति भंग करना), 270 (जीवन के लिए खतरनाक बीमारी का संक्रमण फैलाने का घातक कृत्य) और 34 (समान मंशा से कई व्यक्तियों द्वारा किए गए कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी ने बताया कि मामले में आरोपियों के खिलाफ उपयुक्त कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

End of Feed