नोएडा में रिश्ते को तार-तार कर सौतेले पिता ने ही किशोरी को बनाया हवस का शिकार

नोएडा सेक्‍टर-81 में सौतेले पिता के किशोरी के साथ दुष्‍कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की जानकारी म‍िलने पर, बच्‍ची की मां ने सोमवार को फेज-2 के थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दुष्‍कर्म के आरोप में आरोपी को पुल‍िस ने गिरफ्तार कर ल‍िया है।

सौतेले पिता के किशोरी के साथ दुष्‍कर्म करने का संगीन मामला सामने आया है। नोएडा सेक्‍टर-81 की एक कॉलोनी में रहने वाली मह‍िला ने सोमवार को पुलिस को बताया क‍ि एक बीमारी के चलते उसके पत‍ि की करीब छह साल पहले मौत हो गई थी। पत‍ि की मौत के बाद तीन बेटों और एक बेटी का पालन-पोषण करना मुश्‍क‍िल हो रहा था। महिला ने करीब पांच साल पहले बुलंदशहर न‍िवासी तोताराम से मंद‍िर में व‍िवाह कर लिया था।

क‍िशोरी से दुष्‍कर्म के मामले में सौतेला प‍िता हुआ ग‍िरफ्तार

क‍िशोरी से दुष्‍कर्म के मामले में सौतेला प‍िता हुआ ग‍िरफ्तार

नोएडा सेक्‍टर-81 में रहने वाली 13 वर्षीय बेटी ने सोमवार को बताया क‍ि जब वो घर पर अकेली थी, तभी उसके सौतेले प‍िता ने कमरे में घुसकर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी की हैवान‍ियत के बाद क‍िशोरी रोती-ब‍िलखती हुई मां के पास पहुंची और बताया क‍ि आरोपी उसके साथ दुष्‍कर्म करता है। पुल‍िस ने घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी को अपनी ह‍िरासत में लेकर फौरन गिरफ्तार कर ल‍िया।

End of Feed