Noida News: डीएनडी पुल पर डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, दो लोगों की मौत, दो अन्य घायल

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 19, 2024, 03:20 PM IST

नोएडा के डीएनडी पुल पर एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया और दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

Noida Accident: नोएडा में थाना फेस- वन क्षेत्र के डीएनडी पुल पर दर्दनाक हादसा हो गया। जहां शुक्रवार तड़के एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवती समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

accident

नोएडा में डिवाइडर से टकराई कार

मृतकों और घायलों की पहचान

थाना फेस- वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि आज तड़के थाना पुलिस को एक कार के डीएनडी पुल पर डिवाइडर से टकरा जाने की सूचना मिली। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सिद्धार्थ यादव (उम्र 25 वर्ष), रजत (उम्र 30 वर्ष), चिराग सिंघल (उम्र 26 वर्ष) तथा प्रांकाशिका (उम्र 25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नोएडा के सेक्टर 27 में स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान सिद्धार्थ यादव और चिराग सिंघल ने दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि शेष दो घायलों में से एक की हालत अत्यंत नाजुक है।

End of Feed