Noida News: स्क्रैप माफिया रवी काना और काजल थाईलैंड से हुए गिरफ्तार, आज कोर्ट में किया जाएगा पेश

स्कैप माफिया रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल को थाईलेंड से गिरफ्तार किया जा चुका है। ग्रेनो पुलिस ने दोनों को कस्टडी में ले लिया है। आज उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा और पूछताछ के लिए पुलिस उनकी रिमांड मांगेगी।

Noida News: स्क्रैप माफिया रवी काना और उसकी महिला मित्र काजल को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों को थाईलैंड से गिरफ्तार किया गया है। रवि काना करीब दो महीने से फरार चल रहा था। ग्रेटर नोएडा ज़ोन पुलिस ने आरोपियों को थाइलैंड पुलिस से अपनी कस्टडी में ले लिया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की है, जिसमें उसने कई सफेदपोशों के नाम बताए हैं।

Ravi Nagar

स्क्रैप माफिया रवि काना गिरफ्तार (फोटो साभार - ट्विटर)

आज कोर्ट में होंगे पेश

पुलिस आज रवि काना और उसकी महिला मित्र काजल को जिला न्यायालय में पेश करेगी। पुलिस आज पूछताछ के लिए कोर्ट से दोनों की रिमांड मांगने वाली है। पुलिस अब तक स्क्रैप माफिया की 250 करोड़ की संपत्ति जब्त कर चुकी है। इसके अलावा गिरोह के अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

End of Feed