रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक के घर में कुक बनकर आया डकैत, पत्नी को बंधक बनाकर लूटे 60 लाख रुपये और जेवर, दो आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने नोएडा में हुई डकैती के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही इनके पास से 4.70 लाख रुपये भी बरामद किए है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वारदात में 8 लोगों का गिरोह शामिल था। इन लोगों ने पहले एक शख्स को रसोइया के तौर पर घर के अंदर भेजा। जिसके बाद मौका पाकर अन्य आरोपी भी अंदर आ गए और महिला को बंधक बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया।

Noida Crime News: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने नोएडा में रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक के घर में हुई डकैती के मामले को सुलझा लिया है। जिसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने निदेशक की पत्नी को बंधक बनाकर डकैती की इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों ने उनके घर से 60 लाख रुपये, कीमती गहनें और प्रॉपर्टी डॉक्यूमेंट लूट लिए थे।

Crime (1)

फाइल फोटो

आरोपियों के पास से 4.70 लाख रुपये बरामद

क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 30 वर्षीय परवीन उर्फ मोटा को गिरफ्तार किया। परवीन दिल्ली के शाहबाद डेयरी की रहने वाली है। जिससे पूछताछ करने पर उसने अपने गिरोह के बारे में जानकारी दी। जिससे 41 वर्षीय आरोपी राजेश राय की गिरफ्तारी हुई। वह बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। राजेश डकैती के मुख्य साजिशकर्ताओं में से एक है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4.70 लाख रुपये भी बरामद किए।

End of Feed