Noida News: पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार बदमाश, नोएडा-एनसीआर क्षेत्र में लूट व चोरी की घटना देता था अंजाम

Noida News: नोएडा के सेक्टर फेज 1 थाना पुलिस गोल चक्कर पर नोएडा और एनसीआर क्षेत्रों में लूट व चोरी की घटना को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा में लूट और चोरी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इस बीच पुलिस ने नोएडा-एनसीआर में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। ये पूरा मामला सेक्टर फेस 1 थाना पुलिस गोल चक्कर के पास का है। अधिकारी ने आरोपी का नाम ऋषभ दयाल बताया है। पुलिस के साथ मुठभेड़ में लूट की वारदात को अंजाम देने वाला ये बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश के पास से पुलिस को लूट व चोरी के तीन मोबाइल, अवैध तमंचा और घटना में एक स्कूटी बरामद की गई है।

Noida Police (2)

पुलिस के साथ मुठभेड़ में गिरफ्तार लूट और चोरी को अंजाम देने वाला बदमाश

End of Feed