नोएडा के मार्क हॉस्पिटल में फिर फटी ऑक्सीजन पाइपलाइन; स्वास्थ्य विभाग ने लिया एक्शन, लाइसेंस निलंबित

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मार्क हॉस्पिटल में लगातार दूसरे दिन ऑक्सीजन पाइपलाइन फटने की घटना से हड़कंप मच गया। हादसे के बाद अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए अस्पताल का लाइसेंस निलंबित कर परिसर को सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Mark Hospital Oxygen Pipeline Blast: नोएडा के सेक्टर-66 स्थित मार्क हॉस्पिटल में लगातार दूसरे दिन ऑक्सीजन पाइपलाइन फटने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय अस्पताल में कई गंभीर मरीज भर्ती थे, जिनकी जान पर खतरा मंडराने लगा। बताया जा रहा है कि शनिवार को भी इसी पाइपलाइन में विस्फोट हुआ था, लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने उस समय स्थिति को गंभीरता से नहीं लिया।

सूत्रों के अनुसार, अस्पताल कई मानकों का पालन नहीं कर रहा है और इसके कई उपकरणों की कार्यक्षमता पर भी सवाल उठ रहे हैं। रविवार को हुए पहले ब्लास्ट की जानकारी अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी थी। जब मीडिया के माध्यम से विभाग को घटना का पता चला, तब एक जांच टीम का गठन किया गया था। हालांकि, 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इस बीच, सोमवार शाम को दोबारा ऑक्सीजन पाइपलाइन फटने की घटना ने मरीजों और उनके परिजनों में दहशत फैला दी। घटना की सूचना मिलते ही सीएमओ, फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रण में लिया।

End of Feed