Noida Traffic Advisory: आज दलित प्रेरणा स्थल की ओर झेलना पड़ेगा जाम, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Noida Traffic Advisory: नोएडा में आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंतकी के चलते ट्रैफिक पुलिस ने यातायात एडवाइजरी जारी की है। सोमवार को दलित प्रेरणा स्थल में कई आयोजन होने और बड़ी संख्या में लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में आज इस जगह के आसपास के रास्तों से होकर न निकलें।

Noida Traffic Advisory: संविधाननिर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की सोमवार को जयंती है। इस अवसर पर नोएडा सेक्टर-95 स्थित राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल में कई तरह के आयोजन होंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के यहां आने की संभावना है। जिसके कारण यातायात भी प्रभावित हो सकता है। जिस देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान लागू किया है।

Traffic Police

सांकेतिक फोटो

दलित प्रेरणा स्थल की ओर से न जाएं

नोएडा में आज दलित प्रेरणा स्थल पर जनसभा, शोभा यात्रा समेत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इस वजह से यहां बड़ी संख्या में लोग आएंगे, जिसके कारण जाम लगने के आसार हैं। जिसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी की है। सोमवार को दिल्ली आने-जाने के लिए राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल की ओर से होकर न निकलें, वरना जाम में फंस सकते हैं। इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें। डीसीपी यातायात लखन यादव ने बताया कि दलित प्रेरणा स्थल के सामने ट्रैफिक जाम लगते ही रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा।

End of Feed