Noida पुलिस ने दो दिन के अभियान में काटे 12 हजार से ज्यादा चालान, कहीं आप भी ये गलती तो नहीं कर रहे

शहर की सड़कों को आम लोगों के लिए सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने 6-7 जुलाई को दो दिन का विशेष अभियान चलाया। इस दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 12 हजार से ज्यादा चालान काटे गए। यही नहीं पुलिस ने 86 वाहनों को जब्त भी कर लिया।

सड़क सुरक्षा हम सबके लिए जरूरी है। सड़क पर ट्रैफिक नियमों (Traffic Rules) का पालन करते हुए अपनी और दूसरों की जान बचाना हमारी जिम्मेदारी है। लेकिन बहुत से लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बजाय लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं। कभी टू-व्हीलर में हेलमेट नहीं पहते तो कभी कार में सीट बेल्ट लगाने से बचते हैं। इसके अलावा रैश ड्राइविंग और तय संख्या से ज्यादा सवारियों को बैठाना भी बड़ी समस्या है। बात करें दिल्ली-NCR के नोएडा की तो यहां लोग अक्सर रॉन्ग साइड ड्राइविंग करते हुए मिल जाते हैं। ट्रैफिक नियमों को धता बताने वाले ऐसे ही लोगों के खिलाफ नोएडा पुलिस ने शनिवार और रविवार यानी 6 और 7 जुलाई को विशेष अभियान चलाया। इन दो दिनों में पुलिस ने 12 हजार से ज्यादा चालान काटे और 86 गाड़ियों को जब्त किया गया।

Noida-traffic-Police

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दो दिन में 12 हजार से ज्यादा चालान

नोएडा पुलिस ने सड़क सुरक्षा के लिए दो दिन का अभियान चलाया था। इस अभियान के दौरान ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 12 हजार 358 चालान काटे गए हैं। इसी दौरान 86 वाहनों को जब्त भी किया गया।

End of Feed