Noida News: 48 घंटे बाद भी धधक रही डंपिंग ग्राउंड की आग, आसपास का इलाका गैस चैंबर में तब्दील

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 27, 2024, 08:54 PM IST

नोएडा सेक्टर 32 के डंपिंग ग्राउंड की आग पिछले 48 घंटे बाद भी नहीं बुझ पाई है। यहां से उठ रहे धुएं की वजह से आसपास का इलाका गैस चैम्बर में तब्दील हो गया है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है।

Noida News: नोएडा के सेक्टर 32 में डंपिंग ग्राउंड में लगी आग बुधवार को 48 घंटे से ज्यादा का समय बीतने के बाद भी धधक रही है। फायर ब्रिगेड की 15 से ज्यादा गाड़ियां करीब सैकड़ों चक्कर लगाकर पानी का छिड़काव कर चुकी हैं, लेकिन अभी भी आग बुझने का नाम नहीं ले रही है।

dumping ground fire

48 घंटे बाद भी धधक रही डंपिंग ग्राउंड की आग।

गैस चैम्बर बना इलाका

आग के कारण निकलने वाला धुएं के कारण आसपास के इलाके गैस चैंबर बने हुए हैं। फायर ब्रिगेड के 50 से ज्यादा कर्मचारी आग पर काबू पाने में लगे हुए हैं। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से जेसीबी मशीन मंगाकर आसपास मिट्टी को खोदकर गड्ढा किया जा रहा है ताकि अंदर तक लगी आग को फैलने से रोका जा सके। नोएडा प्राधिकरण की तरफ से कई टैंकर भी मौके पर भेजे गए हैं।

End of Feed