Noida Property Rates : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में और महंगी होने वाली है प्रापॅर्टी, निवेश करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 20, 2023, 04:48 PM IST

Noida Property Rates : नोएडा और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में प्रॉपर्टी की आवंटन दरों में वृद्धि के साथ ही बैठक में किसानों को मिलने वाले मुआवजे में 400 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी करने की बात भी होगी।

Noida Property Rates : यदि आप भी नोएडा या ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो रुकिए, क्‍योंक‍ि जल्‍द ही यहां प्रॉपर्टी के रेट आसमान ऊंचाई छूने वाले हैं। ये हम नहीं कह रहे, बल्कि ये प्रस्‍ताव कल और 21 अप्रैल को होने वाली नोएडा-ग्रेनो प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। आवंटन दरों में वृद्धि के साथ ही बैठक में किसानों को मिलने वाले मुआवजे में 400 रुपये प्रति वर्ग मीटर की बढ़ोतरी करने की बात भी होगी। बता दें क‍ि इस बोर्ड बैठक में इस वर्ष का बजट भी पेश किया जाना है।

Noida Property Rates Today, Noida Property Rates, Greater Noida Property Rates, Noida News, Hindi News

नोएडा में प्रॉपर्टी के रेट बढ़ने वाले हैं। (सांकेतिक चित्र)

क्‍यों बढ़ाए जा रहे हैं रेट

ग्रेटर नोएडा की अथॉरिटी प्रॉपर्टी में 15 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकती है। दरअसल, कुछ समय पूर्व ही ग्रेनो अथॉरिटी ने रेजिडेंशियल प्‍लॉट्स की नीलामी करा उन्‍हें अलॉट कराया था, जो कि तकरीबन एक लाख रुपये प्रति वर्ग मी. तक पहुंच गया था। सूत्रों की मानें तो महज ये ही कारण है जो अथॉरिटी अपने अलॉटमेंट रेट में इजाफा करने जा रही है।

End of Feed