Noida News: नोएडा से तीन दिन पूर्व गायब हुई तीन नाबालिग लड़कियों को गुजरात के गोधरा स्टेशन से नोएडा पुलिस ने बरामद किया है। इसके लिए नोएडा पुलिस की तीन टीमों ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस के जरिए किडनैपर की लोकेशन ली। पहले टीम मुबंई गई थी, इसके बाद वहां से दो टीम सड़क और रेल मार्ग के जरिए गोधरा गई। इस पूरे ऑपरेशन में गोधरा आरपीएफ की सहायता ली गई। इस तरह करीब 2 हजार किमी की दूरी पर सर्विलांस के जरिए मिली मदद से ऑपरेशन को पूरा किया गया।
अपहरण कर गुजरात ले जाई गईं तीन लड़कियों को नोएडा पुलिस ने छुड़ाया
बता दें कि एडीसीपी साद मिया खान ने बताया है कि 30 दिसंबर 2022 को थाना सेक्टर-63 नोएडा को मामले में सूचना मिली थी। सूचना ये थी कि एक महिला रानी सिंह पीड़ित की दो बेटियों (उम्र करीब 17 साल व उम्र करीब 15 साल) सहित 03 लड़कियों को बहला फुंसलाकर अपने साथ लेकर गायब हो गई है। इस शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
