Noida Crime: नोएडा में मोबाइल लूटकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा, रोते हुए बोला,'मुझे माफ कर दो'

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 24, 2022, 04:29 PM IST

Noida Police Action: नोएडा में पुलिस ने एक मोबाइल लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली मारी थी। उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को उसके पास से एक तमंचा और कारतूस भी मिले हैं। पकड़े गए बदमाश को ऊपर दर्जनों मामले दर्ज हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और लूटा गया मोबाइल बरामद
  • नोएडा की थाना फेज-1 पुलिस ने की कार्रवाई
  • गोली लगने से घायल बदमाश को कराया गया अस्पताल में भर्ती

Noida News: नोएडा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सुबह में टहलने वालों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश के साथ नोएडा के थाना फेज वन पुलिस की मुठभेड़ हो गई। यह मुठभेड़ तब हुई जब बाइक सवार बदमाश थाना क्षेत्र के सेक्टर- 8 के पास से एक शख्स का मोबाइल लूटकर कर भाग रहा था। पुलिस ने सूचना मिलने पर घेराबंदी शुरू कर दी। इसके बाद बदमाश सेक्टर- 15 नाले के पास पुलिस टीम पर फायर कर भागने लगा। पुलिस ने जब जवाबी कार्रवाई करनी शुरू की तो बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल होकर वहीं गिर पड़ा।

Noida Crime (2)

नोएडा में मोबाइल छीनकर भाग रहे बदमाश को पुलिस ने दबोचा

बता दें कि पुलिस ने बदमाश को हिरासत में लेते हुए उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है। बदमाश गोली लगने के बाद रोने लगा और पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते हुए कहा कि मुझे माफ कर दो। बदमाश के पास से पुलिस ने एक तमंचा, कारतूस, लूटा गया मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद कर लिया है। पुलिस को बदमाश से पूछताछ में लूट के कई मामलों का खुलासा होने की उम्मीद है।

End of Feed