नोएडा में 'पान' के इस 'खोखे का किराया' जानकर फटी रह जायेंगी आंखें, आखिर ऐसा कुछ तो 'खास' है

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 11, 2023, 07:05 PM IST

Noida Paan ka Khokha: नोएडा में पान के एक खोखे का मासिक किराया इतना ज्यादा है कि आप इसे जानकर हैरान रह जायेंगे।

Noida Paan ka Khokha Rent: उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार के रूप में चर्चित नोएडा में पान के खोखे भी लाखों रुपये के मासिक किराये पर उठे हैं। यह दिल्ली से सटे इस क्षेत्र में वाणिज्यिक संपत्ति की भारी मांग को दर्शाता है।नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी कुमार संजय ने बताया कि मंगलवार को शहर के सेक्टर-18 में किराये पर कियोस्क (खोखा) नीलाम किए गए। सबसे बड़ी बोली सवा तीन लाख रुपये मासिक किराये की लगाई गई है। यह बोली सेक्टर-18 में बीड़ी-सिगरेट बेचने वाले एक दुकानदार ने लगाई है।

Noida Paan ka Khokha

नोएडा में पान के एक खोखे का मासिक किराया जानकर रह जायेंगे हैरान

इस कियोस्क का क्षेत्रफल केवल 7.59 वर्गमीटर है।उन्होंने बताया कि प्राधिकरण ने आरक्षित किराया 27,000 रुपये महीना तय किया था। इससे ऊपर बोली लगानी थी। इस योजना में 10 खोखे नीलाम किए जाने थे। मंगलवार को सात खोखों पर बोली लगी है।

End of Feed