Noida Police: नोएडा में पकड़ा गया ऑन डिमांड चोरी करने वाला गैंग, 100 से ज्यादा वारदातों को दे चुके हैं अंजाम

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 16, 2022, 07:38 PM IST

Noida Crime: नोएडा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जनरेटर के पार्ट्स चोरी करने वाले सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 30 लाख का चोरी का सामान बरामद किया है। ये चोर दिल्ली एनसीआर में चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। दो गुट में बंटकर ये चार पहिया वाहन से चोरी करने जाते थे।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा की सेक्टर-39 और सेक्टर-126 थाने की पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई
  • आरोपियों के पास से 30 लाख का चोरी का सामान बरामद
  • गैंग को दो भाग में बांटकर दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में चुराते थे जनरेटर के पार्ट्स

Noida News: नोएडा में ऑन डिमांड जनरेटर के पार्ट्स को चोरी करने वाले गैंग का नोएडा पुलिस ने खुलासा किया है। चोरों की गैंग जनरेटर के पार्ट्स को चुराया करती थी। पुलिस ने इनके पास से 30 लाख के चोरी के सामान बरामद किए हैं। चोरी के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नोएडा की थाना सेक्टर - 39 और सेक्टर -126 पुलिस ने संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया है।

Noida Police Action (5)

नोएडा पुलिस ने ऑन डिमांड चोरी करने वाली गैंग का किया पर्दाफाश

पुलिस के अनुसार, इस गिरोह के सदस्य दिल्ली एनसीआर में जनरेटर के महंगे पार्ट्स को चोरी करके बेचा करते थे। पुलिस ने इनके कब्जे से तकरीबन 30 लाख की कीमत के जनरेटर के पार्ट्स बरामद कर लिए हैं। पुलिस पकड़े गए सातों आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है।

End of Feed