Noida News: नोएडा में मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी, अब इस तारीख को खुलेंगे आठवीं तक के स्कूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 8, 2023, 06:15 PM IST

Noida School Closed: नोएडा में बीते दिनों में पहाड़ों से भी ज्यादा ठंड देखने को मिली है। रविवार को भी ठंड का सितम जारी रहा। नोएडा में दिन में हल्की धूप देखने को मिली लेकिन ठंड का सितम जारी है। नोएडा में ऑरेंज अलर्ट है। गौतमबुद्धनगर के आठवीं तक के स्कूल 14 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में दर्ज किया गया न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस तापमान
  • रविवार को दिन में हल्की धूप की लुका-छिपी रही जारी
  • आने वाले तीन दिनों में ठंड से राहत नहीं

Noida News: पहाड़ों से आ रही शीतलहर और ठंड के कहर ने नोएडा को मनाली से भी ठंडा बना दिया है। लगातार चल रहे ठंड के प्रकोप के चलते शहर के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं। नोएडा में ऑरेंज अलर्ट जारी है। घने कोहरे के चलते यातायात से लेकर जनजीवन भी प्रभावित हुआ हैं। इस साल की कड़कड़ा देने वाली ठंड ने नोएडा समेत दिल्ली-एनसीआर के लोगों को घरों में कैद कर दिया है। हालांकि रविवार को दोपहर में नोएडा में हल्की धूप नजर आ रही थी।

Noida Weather Update News

नोएडा में भारी ठंड के बीच मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

नोएडा में रविवार को न्यूनतम तामपान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने आने वाले अगले तीन दिनों तक ठंड में इजाफा होने के संकेत दिए हैं। वहीं शीतलहर और घने कोहरे के साथ ही ठंड को लेकर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर समेत 28 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

End of Feed