Noida Smog News: शहर की हवा का स्तर बेहद खराब, ग्रेप-3 लागू, इन कार्यों पर लगाई गई पाबंदी

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 5, 2022, 08:05 PM IST

Noida Authority: प्रशासन की ओर से नोएडा में खराब होते हवा के स्तर को देखते हुए कई कार्यों पर रोक लगा दी गई है। प्राधिकरण को इन नियमों को लागू करने और प्रतिबंधित कार्यों पर रोक लगाने के निर्देश जारी किए गए हैं। नोएडा ही नहीं दिल्ली एनसीआर में वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर चल रहा है। संबंधित अधिकारियों ने समीक्षा करने के बाद ग्रेप-3 की स्टेज लागू कर दी है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सीएक्यूएम ने नोएडा में ग्रेप-3 स्टेज किया लागू
  • पाबंदियों को लागू करने के लिए दिए गए प्राधिकरण को निर्देश
  • निर्माण कार्य और ध्वस्तीकरण समेत कई कार्यों पर लगी रोक

Noida News: नोएडा में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए एक बार फिर कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट इन एनसीआर (सीएक्यूएम) ने ग्रेप की तीसरी स्टेज को पूरे शहर में लागू कर दिया है। साथ ही इससे संबंधित पाबंदियों और नियमों को लागू करने के लिए नोएडा प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है। सोमवार सुबह से स्मॉग के साथ-साथ धूप भी खिली हुई नजर आई है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से स्मॉग गन और पानी के टैंकरों से लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।

Noida Smog News

नोएडा में बढ़ते स्मॉग के बीच कई कार्यों पर लगाई गई रोक

बता दें कि, ग्रेप-3 नियम के अनुसार, एक बार फिर से शहर में कंस्ट्रक्शन और डिमोलिशन एक्टिविटी, स्टोन क्रशर, माइनिंग और इससे जुड़ी गतिविधियां पर रोक लगा दी गई है। इंडस्ट्रियल ऑपरेशन व हॉट मिक्सिंग प्लांट जो बगैर अप्रूवड ऑयल के चल रहे हैं उनके संचालन पर पाबंदी लगा दी गई है। नोएडा प्राधिकरण इन नियमों को लागू करवाने की दिशा में काम कर रहा है।

End of Feed