Noida Expressway: नोएडा एक्सप्रेस वे पर अब नहीं धंसेगी सड़क, IIT दिल्ली करेगा ये काम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 7, 2023, 10:19 PM IST

Noida Authority Plan: नोएडा के सेक्टर-96 के पास आए दिन सड़क धंसने से जाम लगा रहता है। अब आईआईटी दिल्ली की मदद से नोएडा प्राधिकरण सड़क धंसने की समस्या को दूर करेगा। इसके लिए आईआईटी दिल्ली की टीम ने नोएडा एक्सप्रेस वे पर सेक्टर -96 के पास सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान अंडरपास बनाने में जो शीट पाइल लगाई जा रही है आईआईटी दिल्ली की टीम द्वारा उसका डिजाइन मांगा गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • दिल्ली आईआईटी की टीम ने सेक्टर-96 के पास लिया जायजा
  • अंडरपास और शीट पाइल की डिजाइन के अनुसार होगा काम
  • बॉक्श पुशिंग तकनीक से हो रहा सेक्टर-96 के पास अंडरपास का निर्माण

Noida News: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेस वे पर बन रहे सेक्टर-96 अंडरपास का बीते बुधवार को आईआईटी दिल्ली की टीम ने जायजा लिया था। दो सदस्यीय टीम ने सड़क धंसने से रोकने के लिए लगा रखी शीट पाइल वाले स्थान का निरीक्षण किया था। अब आईआईटी दिल्ली की टीम ने शीट पाइल का डिजाइन प्राधिकरण से मांगा है। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया है कि, जल्द ही डिजाइन आईआईटी को दे दिया जाएगा। जिसके बाद उनके साथ इसको लेकर मीटिंग होगी। इसके बाद आईआईटी अपनी रिपोर्ट प्राधिकरण को दे देगी।

Noida Expressway News

नोएडा एक्सप्रेस वे पर अब नहीं धंसेगी सड़क (फाइल फोटो)

बता दें कि, आईआईटी दिल्ली से रिपोर्ट मिलने के बाद प्राधिकरण आगे के काम में जुट जाएगा। सड़क धंसने की समस्या को प्राधिकरण ने गंभीरता से लेते हुए इस पर काम करना शुरू कर दिया है। आईआईटी की रिपोर्ट में सुझाए गए उपायों से सड़क धंसने की समस्या को दूर किया जाएगा। इसके बाद नोएडा एक्सप्रेस वे पर लगने वाले जाम की समस्या का निदान हो जाएगा।

End of Feed