Noida: कारोबारी से 1.25 करोड़ की धोखाधड़ी कर भागा था चीनी नागरिक, पुलिस ने यहां से दबोचा

  • Reported by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 7, 2022, 07:52 PM IST

Noida Crime: नोएडा में एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहे चीनी नागरिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी व इसके चार अन्‍य साथियों के खिलाफ वर्ष 2021 में एक कारोबारी ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। बाकी के आरोपियों को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों ने कारोबारी को दिया था वाटर पावर प्‍लांट लगाने का ठेका
  • आरोपियों ने की थी 1.40 करोड़ में डील, भुगतान किया सिर्फ 15 लाख
  • आरोपी कंपनी से 1.40 करोड़ रुपये लेकर हो गए थे फरार, सभी गिरफ्तार

Noida Crime: नोएडा के दादरी क्षेत्र में एक कारोबारी से 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे चीनी नागरिक को पुलिस ने दबोच लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ दादरी थाने में वर्ष 2021 में एक कारोबारी ने शिकायत देकर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। दादरी थाना प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज होने के बाद से ही आरोपी चीनी नागरिक ही हाओमीन व अन्य आरोपियों को तलाश की जा रही थी। इस आरोपी को पुलिस ने नोएडा के सेक्‍टर-18 से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार इस आरोपी पर 1.25 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

Chinese national arrested

नोएडा पुलिस के गिरफ्त में आरोपी चीनी नागरिक

प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि इस मामले मोहम्मद अनस नाम के कारोबारी की तरफ से शिकायत दी गई थी। जिसमें चीनी नागरिक व चार अन्‍य को धोखाधड़ी का आरोपी बताया गया था। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बाकी आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन यह आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार, इस आरोपी को मंगलवार गिरफ्तार किया गया था। आरोपी से पूछताछ के बाद इसे बुधवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

End of Feed