Noida MBBS Racket: आप तो बस मुझे 17 लाख रुपए दे दो, एमबीबीएस में एडमिशन मैं करवा दूंगा और फिर हुआ ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2023, 11:37 PM IST

Noida MBBS Racket: नोएडा में एमबीबीएस में दाखिले का झांसा देकर एक युवती से 17 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है। शिकायतकर्ता के अनुसार, ऑनलाइन आरोपियों से संपर्क हुआ था, जिसके बाद पीड़िता ने इन आरोपियों को 17 लाख रुपये दे दिए थे। शिकायतकर्ता ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पीड़िता ने ऑनलाइन सर्च कर आरोपियों से किया था संपर्क
  • पीड़िता मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली
  • नोएडा पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ दर्ज किया मामला

Noida MBBS Racket: नोएडा में एमबीबीएस में दाखिला दिलाने का झांसा देकर एक युवती से 17 लाख रुपये ठगी का एक बड़ा मामला सामने आया है। ठगी की घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी अपना ऑफिस बंद कर फरार हो चुके हैं। पीड़ित युवती ने जालसाजी के इस मामले में शहर के थाना सेक्टर-126 में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने धोखाधड़ी की विभिन्‍न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि, ये आरोपी यहां पर एमबीबीएस के नाम पर जालसाजी का बड़ा रैकेट चला रहे थे।

noida news

एमबीबीएस में दाखिला के नाम पर 17 लाख की ठगी

नोएडा पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता मूलरूप से लखनऊ की रहने वाली है। पीड़िता की तरफ से पुलिस को दी गई शिकायत में बताया गया हे कि, एमबीबीएस में दाखिला लेने के लिए वह ऑनलाइन सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे सेक्टर-125 स्थित एक ऑफिस का एड्रेस और फोन नंबर मिला। दिए गए नंबर पर फोन करने पर कॉल जय नामक व्यक्ति ने उठाया। उसने कर्नाटक के एक कॉलेज की एमबीबीएस सीट पर दाखिला दिलाने की बात कही। इसके बाद पीड़िता ने नोएडा के ऑफिस आकर आरोपियों से बातचीत की। पीड़िता ने बताया कि, उसे एमबीबीएस में दाखिले का झांसे देकर आरोपी व उसके साथियों ने उससे 17 लाख रुपये ले लिए।

End of Feed