बड़ी खबर! नोएडा सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन के बीच मेट्रो करवाने जा रही है ये बड़ा काम, दिल्ली का सफर होगा आसान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 9, 2023, 10:53 PM IST

Noida Authority: नोएडा के सेक्टर-142 से बॉटेनिकल गार्डन के बीच आठ मेट्रो स्टेशन बनाने का प्लान चल रहा है। इसको लेकर बीते दिनों नोएडा प्राधिकरण और एनएमआरसी के बीच बैठक भी हुई थी। बता दें कि, एनएमआरसी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मेट्रो सेवा पहुंचाना चाहती है। नोएडा से दिल्ली का सफर इस योजना के बाद आसान हो जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन के बीच बनेंगे आठ मेट्रो स्टेशन
  • मेट्रो के दोनों और फुटओवर ब्रिज बनाए जाएंगे
  • नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन का ज्यादा से ज्यादा लोगों को मेट्रो की सुविधा देने का प्लान

Noida News: नोएडा के सेक्टर-142 और बॉटेनिकल गार्डन के बीच नई मेट्रो लाइन के विस्तार के लिए नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन तैयारी कर रहा है। बीते दिनों हुई एक बैठक में प्रोजेक्ट को लेकर अहम फैसले लिए गए थे। सेक्टर-142 और बॉटनिकल गार्डन के बीच 8 मेट्रो स्टेशन बनाने की तैयारी चल रही है। मेट्रो के रूट की अगर बात करें तो मेट्रो एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड के साथ चला करेगी। यात्रियों की सहूलियत के लिए मेट्रो के दोनों ओर फुटओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा।

Noida Metro News

नोएडा के सेक्टर-142 से बॉटनिकल गार्डन तक नए मेट्रो स्टेशन बनाने की चल रही तैयारी (फाइल फोटो)

बता दें कि, एक एफओबी एक्सप्रेसवे पार कर दूसरी तरफ के सेक्टर से मेट्रो रूट की कनेक्टिविटी को जोड़गा। दूसरा एफओबी एक्सप्रेसवे के अंदर की तरफ के जो सेक्टर हैं, वहां के यात्रियों को मेट्रो स्टेशन से सीधे जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरे हो जाने के बाद नोएडा और ग्रेटर नोएडा के लाखों यात्री दिल्ली आसानी से पहुंच सकेंगे।

End of Feed