नोएडा

Noida News: नोएडा में आज से खुलेगा जंगल ट्रेल पार्क, नाइट सफारी से जिपलाइनिंग तक उठाएं इन एक्टिविटीज का लुत्फ

Noida Jungle Trail Park: नोएडा का जंगल ट्रेल पार्क आज जनता के लिए खुलने वाला है। नोएडा प्राधिकरण के अनुसा नोएडा के विधायक से इसका उद्घाटन कराया जा सकता है। यह पार्क तैयार होने के बावजूद लंबे समय से उद्घाटन की राह देख रहा है। इस पार्क को दिल्ली के वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर बनाया गया है। इसमें रॉक क्लाइम्बिंग, जिपलाइनिंग, जिप साइकलिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज भी लोग कर सकेंगे।

Image

जंगल ट्रेल पार्क (Noida Authority X Post)

Noida Jungle Trail Park: नोएडा के बहुप्रतीक्षित जंगल ट्रेल पार्क का इंतजार आज खत्म होने वाला है। 1 दिसंबर को इस पार्क का उद्घाटन किया जाएगा। लंबे समय से लोग इसके खुलने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसका उद्घाटन कराने के लिए करीब 2 महीने से प्रयास किया जा रहा है। लेकिन समय न मिलने के कारण यह पार्क तैयार होने के बाद भी बंद ही रहा। नोएडा प्राधिकरण ने बताया कि आज पार्क का उद्घाटन का नोएडा के विधायक से कराया जा सकता है।

वेस्ट टू वंडर की तर्ज पर नोएडा का पार्क

नोएडा के जंगल ट्रेल पार्क को दिल्ली के प्रसिद्ध वेस्ट टू वंडर पार्क की तर्ज पर बनाया गया है। इसे महामाया फ्लाईओवर और दलित प्रेरणा स्थल के बीच यमुना किनारे करीब 18.3 एकड़ क्षेत्र में तैयार किया गया है। इसके निर्माण की कुल लागत लगभग 15 करोड़ रुपये है। इस पार्क की खासियत ये है कि इसमें 500 टन लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ से अलग-अलग जानवरों और पक्षियों की मूर्तियां तैयार की गई हैं। जिसमें अफ्रीकी शेर, हाथी, बाघ, जिराफ, हिरण, कंगारू, इमू, पेंगुइन और रंगबिरंगे पक्षी आदि शामिल हैं।

जंगल ट्रेल पार्क में एडवेंचर एक्टिविटीज

नोएडा के इस पार्क को एक पर्यटक स्थल के रूप में तैयार किया गया है। इसे सरकारी-निजी भागीदारी मॉडल पर संचालित किया जाएगा। जिसमें एंट्री फीस भी लगेगी। इस पार्क की टेस्टिंग भी की जा चुकी है। यहां बच्चों के लिए खेल का मैदान, परिवारों के लिए पिकनिक स्पॉट और खाने के लिए फूड कोर्ट भी बनाया गया है। इस पार्क की एक खासियत ये भी है कि यहां पर नाइट सफारी का भी लोगों को एक्सपीरियंस होगा। लोग शाम और रात की रोशनी में इन मूर्तियों को देख सकेंगे। यह पार्क रोमांच प्रेमियों को भी काफी पसंद आने वाला है। यहां पर लोग रॉक क्लाइम्बिंग, जिपलाइनिंग, जिप साइकलिंग जैसे एडवेंचर एक्टिविटीज भी कर सकेंगे।।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article