Noida International Airport: जेवर एयरपोर्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट, अगस्त तक पूरा होगा ये काम

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का काम तेजी से चल रहा है। इस साल सितंबर में यहां से उड़ान सेवा शुरू हो जाएगी। जेवर में बन रहे देश के इस सबसे बड़े एयरपोर्ट को लेकर नया अपडेट सामने आया है।

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर में देश का सबसे बड़ा हवाईअड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहा है। एयरपोर्ट इसी साल चालू हो जाएगा। इस एयरपोर्ट के बनने से दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर से दबाव काफी हद तक कम हो जाएगा। इस एयरपोर्ट को लेकर लगातार अपडेट आ रहे हैं। ताजा अपडेट आया है कि अगस्त 2024 तक यहां रडार लगाने के काम को पूरा करने ला लक्ष्य रखा गया है।

Noida International Airport

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

केंद्रीय नागरिक उड्यन मंत्रालय की टीम लगातार इस एयरपोर्ट के कार्यों की देखरेख कर रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी बी इस एयरपोर्ट में खास रुचि लेते हैं। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय सचिव वुमलुनमंग वुअलनाम ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ एयरपोर्ट का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की प्रगति के विषय में जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।

End of Feed