Noida Authority Action: प्राधिकरण सख्त, नोएडा के इन सेक्टर में बने फार्म हाउसों को किया जाएगा ध्वस्त, यह है वजह

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 17, 2022, 04:11 PM IST

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण यमुना डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउसों को ध्वस्त करने की योजना बना रहा है। दो दिनों के बाद कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इस कार्रवाई में सैकड़ों फार्म हाउसों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। इसके लिए नोटिस भी जारी कर दिया गया है। बीते नवंबर में भी फार्म हाउसों पर प्राधिकरण का बुलडोजर चला था।

KEY HIGHLIGHTS
  • दो दिन बाद फार्म हाउसों को ध्वस्त करने की होगी कार्रवाई
  • ध्वस्तीकरण का खर्चा फार्म हाउस के मालिकों से वसूला जाएगा
  • बीते 30 नवंबर को कई अवैध फार्म हाउसों को किया गया था ध्वस्त

Noida News: यमुना के डूब क्षेत्र में बने फार्म हाउसों पर नोएडा प्राधिकरण ने बड़ी कार्रवाई करने की योजना बनाई है। दो दिनों बाद सेक्टर-150, 160, 168 और 135 में बने अवैध फार्म हाउसों को बुलडोजर से ढहा दिया जाएगा। इसके बाद इस क्षेत्र को मास्टर प्लान के अनुरूप बनाया जाएगा। प्राधिकरण इस बार पूरी तरह सख्ती बरतने की तैयारी में है।

Noida Authority Action

नोएडा प्राधिकरण यमुना डूब क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए फार्म हाउसों को करेगा ध्वस्त

बता दें कि ध्वस्तीकरण में जो भी खर्चा आएगा, उसकी भरपाई फार्म हाउस संचालकों से करवाने की तैयारी है। इसके लिए प्राधिकरण को फाइनल अप्रूवल मिल गया है। फार्म हाउस के मालिकों को सार्वजनिक तौर पर नोटिस भी जारी कर दिया गया है। हाल ही में यमुना डूब क्षेत्र के इन्हीं फार्म हाउसों में से एक में कैसिनो पकड़ा गया था। इसके बाद कार्रवाई की गतिविधि को और तेज किया गया है।

End of Feed