दो बिल्डरों पर चला NOIDA अथॉरिटी का चाबुक; छह प्रोजेक्ट के खिलाफ FIR दर्ज; 5-5 लाख का जुर्माना भी लगाया

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने लगातार मिल रही भूजल दोहन की शिकायत को लेकर कार्रवाई की है। बता दें कि नोएडा प्राधिकरण ने ऐस ग्रुप और यूनिएक्सल/एसडी प्रिकास्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पर 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा छह बिल्डर प्रोजेक्ट के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। दरअसल, आसपास के लोगों से मिल रही शिकायत के आधार पर नोएडा प्राधिकरण ने यह कार्रवाई की है।

Noida Authority: नोएडा प्राधिकरण ने लगातार मिल रही भूजल दोहन की शिकायत को लेकर कार्रवाई की है। इसके तहत दो बिल्डरों पर 5-5 लाख का जुर्माना लगाया गया है और छह बिल्डर प्रोजेक्ट पर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Noida_Authority

नोएडा अथॉरिटी (सांकेतिक तस्वीर)

क्या है पूरा मामला?

प्राधिकरण को लगातार आसपास के लोगों से शिकायत मिल रही थी। लोगों का आरोप था कि डी-वाटरिंग के चलते जलस्तर लगातार नीचे गिर रहा है। प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया है कि नोएडा क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-153, 154 व 156 में आवंटित भूखंडों पर भू-स्वामियों द्वारा ग्रुप हाउसिंग परियोजनाओं के निर्माण के लिए पंपिंग के द्वारा अवैध तरीके से डी-वाटरिंग की शिकायत दी गई।

End of Feed