Noida News: राहत भरी खबर, 45 दिन में हट जाएगा ट्विन टावर का मलबा, यह है प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 14, 2023, 04:18 PM IST

Noida Authority Plan: बीते कुछ महीने पूर्व नोएडा में ट्विन टावर को ध्वस्त किया गया था। प्राधिकरण की ओर से एक कंपनी का चयन कर मलबा हटाने के लिए समय सीमा भी बताई गई थी। कंपनी के मलबा हटाने में देर करने और ध्वनि प्रदूषण से लोग परेशान थे। अब मलबे को 45 दिन के अंदर हटाने का निर्देश दिया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्विन टावर के मलबे को हटाने में कंपनी कर रही थी देर
  • प्राधिकरण की ओर से कराया गया था एक सर्वे
  • ट्विन टावर के आस-पास रहने वाले लोग खुदाई और कंपन की आवाज से थे परेशान

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा के सेक्टर-93 स्थित ट्विन टावर के मलबे को 45 दिन में हटाने का निर्देश नोएडा प्राधिकरण ने कंपनी को दिया है। अब यहां के स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह फैसला नोएडा प्राधिकरण की बैठक के बाद लिया गया है। जिसमें केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई) के विशेषज्ञ, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और जिस कंपनी को मलबा हटाने की जिम्मेदारी दी गई थी उनके अधिकारी शामिल हुए।

Noida News

नोएडा प्राधिकरण ने ट्विन टावर के मलबे को 45 दिन के अंदर हटा लेने का दिया निर्देश

बता दें कि, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से कराई गई कंपन और ध्वनि प्रदूषण की रिपोर्ट का परीक्षण कर सीबीआरआई ने एक रिपोर्ट प्राधिकरण को दी थी। सेक्टर-93 स्थित ट्विन टावर के मलबे को हटाने में प्राइवेट कंपनी को दिक्कत आ रही है, क्योंकि उसे मलबे से लोहे के सरिया निकाल कर चार करोड़ रुपये की रकम भी वसूल करनी है। ट्विन टावर ध्वस्तीकरण के मामले में सुप्रीम कोर्ट में यह अनुबंध भी लगाया गया था।

End of Feed