हवाला कारोबार : नोएडा पहुंचे थे कई शहरों से लोग, कार से 2 करोड़ कैश बरामद, 8 गिरफ्तार

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 11, 2022, 08:11 AM IST

पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर 55 में हवाला कारोबार के लिए कुछ लोग पहुंचने वाले हैं। इस सूचना पुलिस ने जाल बिछाया और आरोपियों को पकड़ा। हिरासत में लिए गए लोगों की पहचान अहमदाबाद के जयंती भाई, दिल्ली के संदीप शर्मा, विनय कुमार, पश्चिम बंगाल के अभिजीत हाजरा, नोएडा सेक्टर 56 के रोहित जैन, मुंबई के मिनेश शाह, इंदौर के अनुज के रूप में हुई है।

Noida : नोएडा पुलिस ने गुरुवार को सेक्टर 58 से आठ लोगों को गिरफ्तार कर एक कार से 2 करोड़ रुपए कैश बरामद किए समझा जाता है कि ये व्यक्ति हवाला कारोबार करने नोएडा पुहंचे थे। कार से इतनी बड़ी मात्रा में नकदी की बरामदगी होने के बाद मौके पर आय कर विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अपनी जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार लोगों से इस नकदी के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को लगता है कि ये लोग हवाला कारोबार में संलिप्त हैं और जांच में स्थानीय नेटवर्क के बारे में खुलासा हो सकता है।

cash recovered in noida

पकड़े गए लोगों के हवाला कारोबार में शामिल होने का शक।

कई शहरों से पहुंचे थे लोग

End of Feed