Noida: पूजा-पाठ की आड़ में महिला से छेड़छाड़, तांत्रिक पर आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Noida: नोएडा में पूजा-पाठ के जरिये लड़का पैदा करने का दावा करने वाले एक तांत्रिक पर महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गयी है और मामले की जांच की जा रही है।

Noida: उत्तर प्रदेश के नोएडा में पूजा-पाठ के जरिये लड़का पैदा करने का दावा करने वाले एक तांत्रिक पर महिला से अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। मामला नोएडा दादरी थाना क्षेत्र का है, जहां प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बीती रात शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक पूजा पाठ के जरिए लड़का पैदा करने का दावा करता था। जहां वह पूजा-पाठ की आढ़ में महिलाओं से छेड़छाड़ करता है। महिला के अनुसार जब भगत ने सारी सीमाएं पार कर दी तो उसने सारी घटना अपने पति को बताई, जिसके बाद तांत्रिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया।

arrest

नोएडा में तांत्रिक पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

बेटे की चाह में किया संपर्क

End of Feed