नोएडा में कानून व्यवस्था को मिलेगी और मजबूती, 9-9 नई पुलिस चौकियां और पिंक बूथ बनकर तैयार, जानें कब से होगा संचालन

New Police Posts in Noida: नोएडा में नौ नई पुलिस चौकियां और महिलाओं की सुरक्षा के लिए लिए 9 पिंक बूथ बनकर तैयार हो गए हैं। जल्द ही यहां पर चौक प्रभारी समेत अन्य स्टाफ को तैनात किया जाएगा। इन नई पुलिस चौकियों को तीनों जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बनाया गया है। एक महीने के अंदर इनका संचालन शुरू हो जाएगा। इसके अलावा जिले के सभी थानों में वीडियो वॉल भी बनाई गई है।

Noida Police: गौतमबुद्ध नगर का लगातार विस्तार हो रहा है। नोएडा से लेकर ग्रेटर नोएडा और जेवर तक लगातार लोगों की आबादी भी बढ़ रही है और विकास कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। जिसको देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से जल्द ही जिले में 9 नई पुलिस चौकियों और इतने ही पिंक बूथ की सौगात मिल जाएगी। चौकियों का उद्घाटन पुलिस महानिदेशक से कराने की संभावना है। अभी तक, महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए उन्हें पूरी तरह से समर्पित जिले में 14 पिंक बूथ संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के मुताबिक, नौ नई पुलिस चौकियां बनकर तैयार हैं। एक माह के भीतर इसका संचालन होने लगेगा। चौकियों के संचालन के बाद स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Noida (3)

नोएडा

तीन जोन के थाना क्षेत्रों में बनाई गई पुलिस चौकियां

ये पुलिस चौकियां तीनों जोन के अलग-अलग थाना क्षेत्र में बनाई गई हैं। इसके अलावा, महिला सुरक्षा को लेकर नौ पिंक बूथ भी तैयार हैं। पिंक बूथ भी तीनों जोन में बनकर तैयार हैं। लोगों से संवाद स्थापित करने के बाद कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नई पुलिस चौकियों का निर्माण कराया गया है। स्थानीय स्तर पर और आसपास के गांवों में अगर किसी को किसी भी तरह की परेशानी होती है, तो पुलिस चौकी पर पहुंचकर इसकी जानकारी आसानी से दे सकते हैं।

End of Feed