Noida News: नए साल में नोएडा डिपो को नई बसें मिल जाएंगी। प्रशासन की ओर से 50 सामान्य और 10 एसी बस मिलने का प्रस्ताव है। डिपो में वातानुकूलित प्रतीक्षालय बनेगा, जिसमें यात्री ठहर सकेंगे। अभी यात्री प्रतीक्षालय चारों ओर से खुला हुआ है। ऐसे में ठंड, गर्मी और बारिश में यात्रियों को काफी दिक्कत होती है।
नए साल में नोएडा डिपो को मिलेंगी 50 नई बसें
बता दें कि, नोएडा डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार के अनुसार, डिपो को 50 नई बस और 10 एसी बस मिलनी हैं। मुख्यालय स्तर पर इसकी प्रक्रिया अंतिम दौर में चल रही है। उन्होंने बताया कि, प्रक्रिया पूरी होते ही नोएडा डिपो को नई बसें मिल जाएंगी। उन्होंने कहा कि सेक्टर-82 स्थित बस स्टेशन में भी सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इसमें कुर्सियां, यात्रियों के रुकने की व्यवस्था समेत अन्य सुविधाओं को व्यवस्थित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सेक्टर-82 के बस स्टेशन से अभी चार बस चलती हैं लेकिन यहां नई बसों के आ जाने पर बस की संख्या बढ़ा दी जाएगी।
