Noida Fire: मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, छह से ज्यादा कारें जलकर राख, 8 गाड़ियों ने पाया काबू

Noida Fire: नोएडा के थाना सेक्टर 63 में देर रात को मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर में आग लग गई। यह आग विपुल मोटर के सर्विस सेंटर में लगी थी। धीरे - धीरे आग ने भयानक रूप ले लिया। देखते ही देखते आग सर्विस सेंटर के फर्स्ट फ्लोर और फिर सेकंड फ्लोर तक तेजी से जा पहुंची। फायर विभाग की आठ गाड़ियों ने काबू पाया।

Noida Fire: नोएडा के थाना सेक्टर 63 में देर रात को मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर में भयंकर आग लग गई। यह आग विपुल मोटर के सर्विस सेंटर में लगी थी। धीरे - धीरे आग सर्विस सेंटर के फर्स्ट फ्लोर और फिर सेकंड फ्लोर तक तेजी से जा पहुंची। इस अग्निकांड में आधा दर्जन से ज्यादा गाड़ियां जलकर राख हो गईं।

noida fire

मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग (फोटो: एपी)

आग सबसे पहले सर्विस सेंटर में खड़ी एक गाड़ी में लगी थी। देखते ही देखते आग ने इसके आस-पास खड़ी दूसरी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया। कड़ी मशक्कत के बाद फायर विभाग की टीम ने 8 गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया।

End of Feed