खबर का असर: सेक्टर-62 में जलभराव के कारण खुले ड्रैनेज में डूबने से बाल-बाल बचा युवक, तब टूटी प्रशासन की नींद

नोएडा के सेक्टर-62 में झमाझम बारिश के बाद सड़क पर कमर तक पानी भर गया। जिससे एक युवक खुले ड्रेनेज में गिरकर डूबने लगा। हालांकि उसे राहगीरों ने बचा लिया। यह घटना टाइम्स नाउ नवभारत के कैमरे पर कैद हो गई। इस खबर के सामने आने के आने के बाद प्राधिकरण की टीम मौके पर पहुंची। ड्रेनेज को घेर कर चेतावनी संकेत लगाए गए और जल्द सफाई का आश्वासन भी दिया।

Noida News: नोएडा में बुधवार सुबह हुई तेज बारिश से सेक्टर-62 में सड़कें तालाब में बदल गई। जलभराव के कारण सेक्टर-62 से गाजियाबाद की ओर जाने वाली सड़क पर लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान यहां से गुजरते समय एक युवक खुले ड्रेनेज में डूबने से बाल-बाल बचा। राहगीरों ने उसकी मदद कर ड्रैनेज से बाहर निकाला और युवक की जान बचाई। यह खबर टाइम्स नाउ नवभारत के कैमरे पर कैद हुई थी। इस खबर का असर तुरंत देखने को मिला और प्राधिकरण की टीम घटनास्थल पर पहुंची। जिसके बाद ड्रैनेज को घेर कर कौशन बोर्ड लगाया।

Noida Drain

ड्रेनेज को घेर कर लगाया गया कौशन बोर्ड

सड़क पर कमर तक भरा पानी

नोएडा समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर में बुधवार सुबह झमाझम बारिश हुई। यह बारिश एक बार फिर सड़कों के लिए आफत बन गई। खासतौर पर सेक्टर-62 से गाजियाबाद जाने वाली सड़क पर बारिश का बुरा प्रभाव देखने को मिला। यहां पर बारिश के बाद कमर तक पानी भर गया। जलभराव के कारण एक युवक की जान पर आफत आ गई। वह खुले ड्रैनेज में गिर गया और डूबने लगा। हालांकि राहगीरों की सतर्कता से उसकी जान बचा ली गई।

End of Feed